फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात करोड़  भारतीय जाली मुद्रा बरामद, छह गिरफ़्तार

विज्ञापन
नेपाल में खपा रहे जाली मुद्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल पुलिस ने काठमांडू के विमान स्थल से तीन पाकिस्तानी नागरिक सहित छह लोगों के पास सात करोड़ 67 लाख भारतीय जाली मुद्रा बरामद कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। सरगना यूनुस अंसारी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है।  नेपाल पुलिस की मानें तो युनूस का दाऊद गिरोह और आईएसआई से संबंध हैं।
विज्ञापन

नेपाल पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोग नेपाल के अंसारी गिरोह से जुड़े हैं।  शुक्रवार सुबह नेपाल पुलिस कतर से नेपाल पहुंचे यात्रियों की जांच कर रही थी। इस दौरान तीन पाकिस्तानी और तीन नेपाली नागरिकों के पास दो बैग में रखे करीब सात करोड़ 67 लाख भारतीय जाली मुद्रा बरामद किया। गिरोह का सरगना युनूस अंसारी आरोपियों को विमान स्थल से निकालने के लिए मौके पर पहुंचा था। पुलिस डीएसपी होविंद्र बोगटी ने बताया कि तीन पाकिस्तानी नागरिक नासिर उद्दीन, नादिया अनवर, मोहम्मद अख्तर के साथ तीन नेपाली नागरिकों के पास दो-दो हजार के सात करोड़ 67 लाख भारतीय जाली मुद्रा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें