फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामप्रधान के लड्डू से बच्चे बीमार, मारामारी

Wed, 17 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
food poisoning - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झुलनीपुर। स्वतंत्रता दिवस पर  बच्चों में ग्राम प्रधान की ओर से बंटा लड्डू खाते ही बच्चों को उल्टियां शुरू हो गई। गांव वालों को समझते देर नहीं लगी कि लड्डू जहरीला हो चुका है। उनके हाथों से लड्डू छीनकर बच्चों की जान बचाई और बीमार बच्चों का इलाज कराया। इस दौरान ग्रामीणों और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि में हाथापाई की नौबत आ गई। अध्यापकों की सूझबूझ से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय हरगांव में ध्वजारोहण के बाद प्रधान प्रतिनिधि राम सूरत पासवान ने मिष्ठान बंटवाया। बच्चे लड्डू पाते ही खाना शुरू कर दिए। लड्डू खाते बच्चों ने उल्टियां शुरू कर दी। एक के बाद एक बच्चे उल्टी करने लगे। अध्यापकों ने बच्चों को लड्डू खाने से मना कर दिया। यह खबर जंगल की आग की तरह गांव में फैली और बच्चों के अभिभावक जुट गए।

नाराज छात्र ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर लड्डुओं से हमला बोल दिया। बच्चों को हमलावर देख गांव वाले भी उनके साथ हो गए और प्रधान प्रतिनिधि राम सूरत पासवान से कहासुनी शुरू हो गई। अध्यापकों ने किसी तरह समझा-बुझाकर पीड़ित बच्चों को इलाज के लिए भेजा। इस संबंध में प्रधानाध्यापक भगवानदास तिवारी ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा बांटा गया लड्डू बदबू कर रहा था। बाद में गांव वालों को समझा बुझा कर बच्चों में खुरमा बंटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें