फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वाहन टकराए

Tue, 26 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
धानी मार्ग पर हड़हवा पुल के पास तीन वाहनों की टक्कर में एसएसबी जवान सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बनकटी अस्पताल के नजदीक बस और टैंकर में टक्कर हो गई। बस चालक को हल्की चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


 सोमवार को भी पूरा जिला कोहरे की गिरफ्त में रहा। दोपहर के करीब आसमान साफ हुआ। इस दौरान फरेंदा थाना क्षेत्र के हड़हवा पुल के समीप टेंपो चालक सवारी भरकर धानी की तरफ जा रहा था। सिकन्दराजीतपुर निवासी एसएसबी जवान रामभवन मिश्रा बाइक से फरेंदा की ओर आ रहे थे।

 कोहरे के कारण दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। इस बीच धानी की तरफ से आ रही एक जीप का टायर फट गया जिससे जीप चालक का नियंत्रण हट गया और सीधे टेंपो में टक्कर हो गई। टेंपो चालक सुखारी व रामभवन मिश्रा को गंभीर चोटें आयीं। लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी बनकटी लाया गया। उनकी हालत नाजुक देख घरवाले गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले गये। दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


दूसरी घटना फरेंदा क्षेत्र के बनकटी अस्पताल के समीप हुई। यहां कोहरे के कारण बस व टैंकर में टक्कर हो गयी। जिसमें बस चालक को हल्की चोटें आयी। उसे सीएचसी बनकटी में इलाज के लिए लाया गया। शनिवार देर रात भी बनकटी अस्पताल के नजदीक सड़क पर खड़े ट्रक में जीप की टक्कर हो गई थी। जीप सवार अनंतनाग में तैनात बालसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें