फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना घाट पर चली गोलियां, मचा हड़कंप

Tue, 26 Jan 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी क्षेत्र के असरावलपुर यमुना घाट पर बालू माफियाओं और मजदूरों के बीच भिड़त हो गई। इस दौरान यमुना घाट गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। सूचना पर सीओ कई थाने की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख दोनों पक्ष फरार हो गए।
विज्ञापन


पिपरी के असरावलपुर यमुना घाट पर इन दिनाें बड़े स्तर पर बालू निकाली जा रही है। बताते हैं कि सोमवार की रात लोडिंग को लेकर मजदूरों और स्थानीय बालू माफियाओं के बीच कहासुनी हो गई। इस पर मजदूरों ने बालू माफिया और उसके गुर्गो पर ईंट-पत्थर चलाकर खदेड़ दिया। इस पर बालू माफिया ने साथ मौजूद असलहाधारियों ने हवाई फायरिंग शुरू करा दी। यमुना घाट पर रात तकरीबन साढे़ 8 बजे गोली चलने से हड़कंप मच गया।

लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर छिपने लगे। जानकारी सीओ चायल राम भवन यादव को हुई तो वे फोर्स के साथ घाट पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ियों के सायरन सुनकर दोनों पक्ष फरार हो गए। समाचार भेजे जाने तक पुलिस बल के साथ सीओ मौके पर मौजूद थे। पुलिस के सामने कोई नहीं आया। सीओ का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। घाट पर किसी भी कीमत पर मनमानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें