फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से छह घर राख

Sun, 17 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
विज्ञापन
अाग से छह घर जलकर राख। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिसवा बाजार। रजवल मदरहां में रविवार को सुबह आठ बजे कूड़े की चिंगारी से दो पक्के मकान सहित छह झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। सूचना के एक घंटे बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग को बुझाया तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

रविवार को सुबह आठ बजे उमराव के झोपड़ी से थोड़ी दूर पर स्थित कूड़े की ढेर से निकली आग की एक छोटी सी चिंगारी ने उमराव की झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और झोपड़ी जलने लगी। अभी कोई कुछ समझ पाता तब तक तेज पुरुवा हवा के चलते बगल के देवशरण, ननकू, नरेश, अरविंद और शंभू के मकान धूं-धूं कर जलने लगे। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने पंपिंगसेट से आग बुझाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
गांव की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अपने-अपने सामानों और पशुओं को लेकर सुरक्षित स्थानों की तरफ निकल भागने लगे। गांव में अफरा-तफरी का माहौल था। लोगों के चेहरों पर आग का भयानक खौफ साफ दिखाई पड़ रहा था। महिलाओं और बच्चों की चीख-पुकार पूरे गांव में फैली हुई थी। घर के जल जाने से लोगों को अपने ठिकाने का डर सताने लगा है। लोग समझ नहीं पा रहे की उनका गुजारा अब कैसे होगा। सूचना के लगभग एक घंटे बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया।
    लेकिन तब तक इस आग से उमराव का पंपिंगसेट, थ्रेसर, अरविंद के  पक्के मकान में रखा अनाज, अन्य सामान, साइकिल व मोटरसाइकिल का पिछला हिस्सा जल गया। वहीं शंभू के पक्के मकान में रखा घर का सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें