फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथनगर की आग में चार और की मौत

Sun, 10 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
नाथ नगर में रविवार को भी धधकते रहे घर। - फोटो : विनोद गुप्ता
विज्ञापन
नाथ नगर में आग से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। प्रशासन एक की मौत का कारण हार्ट अटैक माना रहा है। जबकि घर वालों का कहना है कि आग के दौरान दम घुटने से मौत हुई है। चौक थाना क्षेत्र के नाथ नगर में शनिवार को लगी आग में गंभीर रूप से झुलसी बिंद्रावती की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। रविवार को मलबा हटाने के दौरान एक खपरैल के मकान में जीता देवी और उनकी बेटी सिंकू जली मिलीं। मरने वालों में गांव के जसई भी शामिल हैं। वे भी अपने कमरे में मृत मिले।
विज्ञापन


जबकि प्रशासन का कहना है कि जसई की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वहीं घर वाले आग लगने के दौरान दम घुटने से मौत की बात कर रहे हैं। शनिवार को गंभीर झुलसे लोगों को देर शाम तक भर्ती करा दिया गया था। जिला अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आग लगने की घटना से बाद ही प्रशासन की ओर से अधिकारी कैंप कर रहे हैं। पीड़ितों को प्रशासन की ओर से तहरी बंटवाई गईं। रिश्तेदार भी अपनों की मदद कर रहे हैं।डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आग लगने की घटना में अब तक 
विज्ञापन

चार की मौत हुई है। प्रशासन की ओर से पीड़ितों को सुविधा मुहैया कराया जा रहा है। कहीं से कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें