फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राॅली की चपेट में आने से चालक की हुई मौत

Mon, 24 Sep 2018 12:32 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ट्राॅली की चपेट में आने से चालक की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरंदरपुर (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहा पर रविवार को भट्ठे पर ईंट लादते समय चालक ट्राली की चपेट में आने से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


  गांव समरधीरा के टोला पड़रहवा निवासी जोगी (30) क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर ट्रैक्टर चालक है। रविवार को वह ट्राली पर ईंट लादने में सहयोग कर रहा था। इस दौरान ट्राली अचानक पलट गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर परिजन घायल को सीएचसी बनकटी इलाज के लिए ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। जोगी की मौत से परिजनों को रो रो कर बुरा है। एसओ पुरंदरपुर श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें