फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं से मारपीट और लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खटीमा के लोहियाहेड के बाजार से सब्जी बेचकर खटीमा रेंज के जंगल के रास्ते अपने घर लौट रही जनजाति की दो महिलाओं के साथ मारपीट और जेवर लूट के मामले में झनकईया थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने रविवार को तीन-चार संदिग्धों से पूछताछ की।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर गोसीकुंआ-भुड़ाई निवासी दयावंती देवी और शंकुतला देवी से एक युवक ने वार कर दोनों महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उनसे जेवर छीन लिए। शकुंतला के दोनों हाथ भी तोड़ दिए थे। झनकइया थाने में पीड़िता दयावंती देवी और शकुंतला देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मारपीट और लूट का मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि मारपीट करने वाले को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें