डीमए व एसपी ने जेल का निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला
डीएम व एसपी ने रविवार को जिला जेल का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक ठाक मिला। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह व एसपी भारत सिंह के नेतृत्व में रविवार को कई सर्किल के सीओ और एसओ जेल में पहुंचे। इस दौरान सभी बैरकों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान किसी बैरक में कुछ सामान बरामद नहीं हुआ।
दोंनो अधिकारियों ने जेल अधीक्षक अनिल कुमार राय से कैदियों की संख्या के अलावा सुविधाओं के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने कैदियों की संख्या से जुड़ी सभी बातें बताईं। डीएम ने बताया कि रुटीन चेकिंग थी। सब कुछ ठीक ठाक मिला।