फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Fri, 02 Nov 2018 12:53 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
दुर्घटना में बाइक सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठूठीबारी (महराजगंज)। नौवाबारी मोड़ पर बाइक सवार सड़क किनारे खड़ी बैलगाड़ी में टकरा से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह निचलौल की तरफ एक बाइक सवार जा रहा था। वह नौवाबारी मोड़ पर पहुंचा ही था कि सड़क के किनारे खड़े बैलगाड़ी से बाइक टकरा गई। इस हादसे में घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सोहसा निवासी जयप्रकाश (48) के रूप में हुई। इस हादसे की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर जयप्रकाश के पिता हरिवंश भी पहुंच गए। घटनास्थल पर अपने पुत्र का शव देख हरिवंश बेहोश होकर गिर पड़े। ठूठीबारी प्रभारी निरीक्षक बृजनंदन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें