फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 ली. शराब, 30 क्विंटल लहन नष्ट

Sat, 04 Feb 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
आबकारी विभाग की टीम ने पीके मिश्रा के नेतृत्व में छापेमारी की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/फरेंदा। सदर ब्लाक के वन ग्राम बीट नर्सरी में कच्ची शराब बनाने की सूचना पर आबकारी टीम ने आठ लोगों के खिलाफ कार्यवाही किया है। आबकारी निरीक्षक पीके मिश्रा ने बताया की विधान सभा चुनाव को देखते हुए जिले भर के अवैध शराब बनाने वाले कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के नर्सरी बीट में आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान150 लीटर कच्ची शराब के साथ ही साथ 30 कुंतल लहन को नष्ट कर दिया। वहीं शराब बनाने वाली 15 भट्टी और उपकरण को नष्ट कर दिया गया है। उन्होने बताया की नर्सरी बीट में अवैध शराब बनाने के आरोप में  मुराली, रामदरश, कन्हई, लल्ले, पेड़ा, कोइला सहित 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। इस दौरान आबकारी  निरीक्षक जिलाजीत सिंह, राघवेन्द्र पटेल, राहुल सिंह, विनीत कुमार, अनिल कुमार शामिल रहे।

विधान सभा चुनाव को लेकर कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी के अभियान में शुक्रवार को दिन में फरेंदा व पुरंदपुर थाना क्षेत्र में हुई छापेमारी में बड़ी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। आबकारी इंस्पेक्टर बसंत प्रसाद के नेतृत्व में फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा तहसीलदार, खड़खड़िया, लीलाछापर, बनकटा, पुरंदरपुर क्षेत्र के शाहपुर जंगल, काशीपुर अमहवां, बसंतपुर में छापेमारी की गई। जिसमें 150 लीटर कच्ची शराब व भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद कर शीला देवी, राकेश, रमेश, धर्मराज, उर्मिला, धवतीरा व सोमई के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। टीम में गेना सिंह, अरविंद त्रिपाठी, दरोगा यादव ,अनिल गौतम व बृजगोपाल ओमप्रकाश यादव आदि लोग रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें