नगर के चौक रोड पर रविवार रात चोरों ने मोबाइल की दुकान में सेंध लगाई। नकदी व अन्य सामान उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर घटना की सूचना पुलिस को दी। लगातार हो रही घटनाओं से दुकानदारों में गुस्सा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले इस्माइल की चौक रोड पर मोबाइल की दुकान है। रविवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह दुकान खोली तो सेंध की जानकारी हुई। इस्माइल ने बताया कि काउंटर बाक्स में रखे 28 हजार रुपये नकद व लगभग एक लाख रुपये मूल्य के मोबाइल चोर उठा ले गए हैं।
घटना की जानकारी पुलिस को दी दी है। पुलिस जांच कर रही है। घटना से गुस्साए दुकानदारों का कहना है कि यदि पुलिस कोहरे की रात में गश्त करती तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सकता है।