फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का शव पहुंचते मुड़िला में मच गया कोहराम

Sat, 05 Nov 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नेपाल में हुई युवती की हत्या के बाद मुड़िला गांव मेंे रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल के एक होटल में हत्या के बाद युवती का शव शुक्रवार को कोल्हुई थाने के मुड़िला गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। कानूनी कार्रवाई के बाद नेपाल पुलिस ने उसका शव परिवार वालों को सौंप दिया। शव लेने गांव के प्रधान समेत परिवार के लोग गए थे। प्रीति मिश्रा की हत्या के रहस्य पर से पर्दा हटना अभी बाकी है।
विज्ञापन


आखिर कौन हो सकता है प्रीति का हत्यारा? वह कौन था जिसके एक काल पर प्रीति चली गई? होटल के रजिस्टर पर जो पता दर्ज है क्या वह असली है? ऐसे ही तमाम सवालों को लेकर नेपाल के भैरहवा की पुलिस जूझ रही है। होटल प्रवंधन ने यदि दोनों में से किसी का आईडी जमा करवाया होता तो इस हत्या की गुत्थी सुलझाना मुशिकल न था। अचरज की बात है कि पति पत्नी बताकर होटल में गए युवा जोड़ों को कमरा बुक कर दिया जा रहा है और इनकी शिनाख्त का कोई सबूत नही मांगा जाता।

वह भी तब जब वे खुद को बिहार प्रदेश का निवासी बता रहे हों। नेपाल के नामचीन होटलों में बिना आईडी के कमरा बुक कराना लगभग नामुमकिन है लेकिन भारत सीमा से सटे भैरहवा के होटल वाले ऐसा कर रहे हैं। मजे की बात है कि इस होटल के खिलाफ नेपाल पुलिस की ओर से अभी तक किसी कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली। कहना न होगा कि जिस होटल में युवती का शव पाया गया, उस होटल वाले ने यदि दोनों में से किसी की आईडी जमा करवाई होती तो इस हत्या की गुत्थी सुलझाना आसान होता। हालांकि भैरहवा के एसपी का कहना है कि वे घटना का पर्दाफाश करने में जुटे हैं। युवती की शिनाख्त के बाद भैरहवा के इंस्पेक्टर धर्मराज भंडारी को और जानकारी जुटाने के लिए कोल्हुई थाने भेजा गया है।
विज्ञापन


बत दें कि भैरहवा के होटल में मिली भारतीय युवती के शव की शिनाख्त महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुड़िला गांव वासी रणजीत मिश्रा की 30 वर्षीय पुत्री प्रीति मिश्रा के रूप में हुई है। प्रीति मिश्रा जिस राजेश सिन्हा नामक युवक के साथ भैरहवा के होटल में ठहरी हुई थी उसका पता बिहार के सिवान का लिखा हुआ है लेकिन यह पता भी सच है इसकी क्या गारंटी? फिलहाल प्रीति मिश्रा के परिवार वाले भी अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।

लेकिन हत्यारा युवती का कोई खास तो था जिसके एक काल पर वह बुधवार को स्कूटी उठाई और चल दी। परिवार के लोग रात भर उसका इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं आई। गुरुवार को जबतक कुछ करने को सोचते तबतक उसके मौत की खबर आ गई। प्रीति की शादी की तैयारी में जुटे परिवार के लोग सदमे में हैं। परिवार में कोहराम मचा है।  बहरहाल नेपाल के भैरहवा और कोल्हुई थाने की पुलिस दोनों मिलकर इस हत्या कांड का पर्दाफाश करने में जुटे हुए हैं।

नेपाल के होटल में ले जाने वाला युवक सचमुच बिहार का था या आसपास का ही है। युवती के पास से ऐसा कुछ मिला भी नहीं जो हत्यारे तक पहुंचने में पुलिस के लिए मददगार हो।  एसओ कोल्हुई पद्माकर राय ने  बताया कि भैरहवां के इंस्पेक्टर धर्मराज भंडारी थाने पर आए थे। उन्होंने बताया कि होटल का कमरा बिहार के सिवान निवासी रेखा सिन्हा और राजेश सिन्हा के नाम पर बुक था। जबकि होटल के मैनेजर ने किसी की आईडी चेक किए बिना ही कमरा बुक कर दिया था। घटना की जांच हर बिंदु से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें