फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ महीने के अंदर 16 घंटे आपूर्ति

Fri, 22 Jul 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में ज्ञापन देते कांग्रेसी नेता आलोक जोशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौतनवा। बेहिसाब कटौती को लेकर कांग्रेस नेता व समर्थकों का धरना 13वें दिन बृहस्पतिवार को जारी रहा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि डेढ़ महीने के अंदर 33केवीए सब स्टेशन चालू हो जाने के बाद 16 घंटे बिजली आपूर्ति मिलने लगेगी। बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार लाने के आश्वासन के बाद धरना स्थगित हो गया।     
विज्ञापन


पिछले तेरह दिनों से अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना दे रहे अभिषेक जोशी व उनके सर्मथकों से एसडीओ राजनरायन एवं जेई सुनील कुमार वार्ता करने पहुंचे। कांग्रेसी नेता अभिषेक जोशी ने ज्ञापन पत्र देकर कहा कि नगर का वर्तमान जो शेड्यूल है। उसमें इमरजेंसी रोस्टरिंग के नाम पर बिजली कटौती बंद की जाए। 33केवीए को पावर सब स्टेशन जल्द से जल्द शुरू कर 16 घंटे बिजली मुहैया कराई जाए। इसके साथ नगर में होने वाले छोटे-मोटे फाल्ट एवं जले ट्रांसफार्मर को को जल्द ठीक करने के लिए उपाय किए जाएं, जिससे लोगों को बिजली कटौती का सामना न करना पड़े। 

इसके बाद एसडीओ रामनरायन ने कहा कि धरने के कारण ही बिजली अधिकारियों की कड़ाई के बाद ठेकेदार द्वारा फरेंदा से नौतनवा की अलग लाइन का काम तेजी से किया जा रहा है। डेढ़ महीने के अंदर 33केवीए सब स्टेशन चालू कर दिया जाएगा। उसके बाद 16 घंटे की बिजली आपूर्ति होने लगेगी। इसके साथ ही वर्तमान शेड्यूल में इमरजेंसी रोस्टरिंग बंद करने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


लोकल फाल्ट ठीक करने के लिए लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभिषेक जोशी ने कहा कि डेढ़ महीने के अंदर अगर 33केवीए सब स्टेशन चालू नहीं किया गया तो उनका धरना और आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। रामानुज मौर्य, राहुल, आकाश मौर्य, नीरज गुप्ता, जहीर, सनी, राजा ठाकुर सोनी, सत्यम, उमेश मणि, पवन त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें