फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मजदूरों ने तहरीर दी 

Sun, 12 Jun 2016 12:37 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
भट्ठा मजदूरों ने पैसे न देने पर एफआईआर दर्ज कराई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम करमहियां स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर भट्ठा मालिक और मेठ पर काम कराकर मजदूरी न देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में मजदूर छोटेलाल, सूर्यभान, इस्तखार, राजेश, जयकिशुन, राधेश्याम, होशिल आदि ने कहा है कि कुछ माह पूर्व उनके गांव बरगदही आए भट्ठे के मेठ ने उन्हें कुछ पैसा देकर करमहिया स्थित आसिफ ईंट उद्योग पर काम कराने की बात कही। सभी महीनों से यहां काम कर रहे थे।
विज्ञापन


इधर जब भट्ठा बंद होने लगा तो मेठ से मजदूरी की मांग करने पर वो आनाकानी करने लगा। शुक्रवार को जब सभी ने उसे भट्ठे पर घेर लिया तो वह अपनी मोटरसाईकिल वहीं छोड़कर पैसा लाने गया और देर शाम तक नहीं लौटा। मजदूरों ने उसकी मोटरसाईकिल पुलिस को सौंप कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मजदूरी दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें