फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र देव के खिलाफ जांच को महराजगंज भी आई सीबीआई

Wed, 03 Jan 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीबीआई
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिल्ली सीबीआई की टीम ने नयी दिल्ली के विजय विहार स्थित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ कोल्हुई थाने में दर्ज मुकदमों की जानकारी ली। फिर चले गए। महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बहदुरी गांव की रहने वाली चार बेटियां आज भी घर नहीं पहुंची हैं। वर्ष 2011 में बाबा से आशीर्वाद लेने अपनी मां के साथ गईं तभी से वहीं कैद होकर रह गईं।

बताया जाता है कि कोल्हुई क्षेत्र के बहदुरी के राजेंद्र जायसवाल का परिवार वर्ष 2007 में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के संपर्क में आया। वर्ष 2011 में उनकी बेटियां मां के साथ उसका आशीर्वाद लेने गईं लेकिन, लौटकर नहीं आईं। इसके बाद राजेंद्र ने बाबा के खिलाफ कोल्हुई थाने में अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराय।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मुकदमे के बारे में सीबीआई की टीम जानकारी लेने आई थी। एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि सीबीआई टीम के एक सदस्य आए थे। वीरेंद्र देव दीक्षित के खिलाफ दर्ज मुकदमों के बारे में जानकारी लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें