फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मामले शीघ्र निपटाएं ः डीएम

Sun, 16 Oct 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना दिवस में लोगों की शिकायतें सुनते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा। फरेंदा और बृजमनगंज थाने पर आयोजित समाधान दिवस के दौरान पहुंचे डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह व एसपी भारत सिंह यादव ने लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने की है, ताकि पुलिस व सरकार पर लोगों का विश्वास बढ़े।
विज्ञापन


फरेंदा थाने में निस्तारण रजिस्टर व अनेक अभिलेखों की जांच की। बृजमनगंज थाने पर अभिलेखों का निरीक्षण कर जमीन विवाद को आपसी सुलह समझौते से निपटाने का भी आदेश दिया। इस दौरान एसओ सत्येन्द्र पांडेय, अशोक कुमार सिंह, दिलीप चौधरी, बबलू जायसवाल, विनोद जायसवाल, रामफेर पांउेय, रामरतन मौर्या, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।

बृजमनगंज में राजस्व विभाग से संबंधित आए तीन मामलों को कानूनगो को देकर जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह कानून गोहरि प्रसाद  दूबे,  टीपू, रामफेर पाण्डेय, विजय कुमार, सत्य प्रकाश, विश्वनाथ, चंद बृजभूषण चौबे, रामरतन मौर्य, नरसिंह प्रसाद, सहित तमाम जनप्रतिनिधि और लेखपाल सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन


समाधान दिवस में पहुंचे डीआईजीः परतावल। 11 बजे के करीब श्यामदेउरवा थाने पर डीआईजी शिवसागर सिंह पहुंचे और खुद लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल छह मामले आए, जिनमें चार मामले पुलिस से संबंधित थे। इन चारों मामलों को एसओ श्यामदेउरवा रमाकर यादव को देकर उन्हें तत्काल निस्तारण कराया। जबकि दो मामले राजस्व से संबंधित थे। जांच के बाद निस्तारण का आदेश दिया। इस मौके एसआई डीएन सिंह, धर्मेंद्र गौतम, कानूनगो और हल्का लेखपाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें