फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा की पहल पर रेप आरोपियों पर केेस दर्ज   

Wed, 11 May 2016 12:23 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
किशोरी केसाथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। चार दिन पहले मामले में पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया ।  हियुवा को मामले की जानकारी होने पर एएसपी से मिले और कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते छह मई को रात आठ बजे किशोरी सिवान की ओर निकली थी। तभी गांव के पांच युवक उसे अकेला देखकर सुनसान जगह ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते समय उसका गला दबाते हुए किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की देर रात जब पिता दुकान बंद कर घर लौटा तो बेटी के वस्त्र अस्त व्यस्त देखकर पूछा तो उसने गांव के अब्दुल काजी व जाहिद व उसके तीन साथियों का नाम बताया। कि उन लोगों ने उसके साथ रेप किया है। 

रात अधिक होने के कारण वह घटना की जानकारी अगले दिन देने की सोच रहा था कि इस बीच आरोपियों का उसके लड़के के मोबाइल पर धमकी भी दी। इससे परिवार के लोग डर गए। मंगलवार को हियुवा को जानकारी हुई तो जिला उपाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। वहां एएसपी से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर एएसपी ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें