अड्डा बाजार। हाईवे पर पैसिया बाबू पेट्रोलपंप के सामने रविवार शाम सवा तीन बजे गोरखपुर की ओर तेज गति से जा रही कार ने पीछे से साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। साइकिल सवार लगभग साठ वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर सिपाही नागेंद्र कुमार, भगवान यादव, चंद्रमौली मिश्र पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया।
आधारकार्ड से उसकी पहचान चौथी सहानी ग्राम चड़लहां थाना नौतनवां के रूप में हुई है। चौथी साइकिल से सड़क के किनारे होकर जा रहे थे। जैसे ही पेट्रोलपंप की ओर मुड़े, तेज रफ्तार से गोरखपुर की ओर जा रही कार साइकिल के पीछे टक्कर मारते हुए निकल गई। गिरने के बाद चौथी के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। मौके पर मौत हो गई।