हादसे में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। बाजारडीह चौराहे पर बस व बाइक की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बनकटी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
बृजमनगंज क्षेत्र के बंजरहा सोनबरसा निवासी राकेश बाइक से फरेंदा थाना क्षेत्र के परसाबेनी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। साथ में पत्नी सरोज (23) और बहन रीना (20) भी थीं। अभी वे बाजारडीह चौराहे पर पहुंचे थे कि बाइक गोरखपुर से सोनौली जा रही अनुबंधित बस की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। दो लोगों की हालत नाजुक देख डॉक्टर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस वाहन को कब्जे में ले ली है।