फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सगे भाई और भतीजी की मौत

Thu, 03 Mar 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर अजुहा गांव के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर एक ट्रक सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हो गए। मृतकों में फतेहपुर के रहने वाले दो सगे भाई और उनकी 18 वर्षीय भतीजी शामिल है। ये सभी लोग कौशाम्बी में रिश्तेदार की शादी से घर वापस जाने के लिए ट्रक पर सवार हो गए थे। 
विज्ञापन



सैनी कोतवाली क्षेत्र के अंबाई गांव निवासी निधान सिंह यादव की बेटी की बुधवार को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए फतेहपुर जनपद के गांव सोना खेड़ा कोतवाली मलवा के उनके रिश्तेदार सुघर सिंह (35) अपने भाई चुन्नू सिंह (30) और भतीजी रानी देवी (18) पुत्री सूरज सिंह के साथ आए थे। ये लोग बृहस्पतिवार की दोपहर घर लौट रहे थे। हाईवे पर मलवा फतेहपुर जाने के लिए एक ट्रक पर सवार हो गए। ट्रक जैसे ही अजुहा कस्बे से पहले लोंहदा मोड़ पर पहुंचा। अचानक बेकाबू होकर सड़क पटरी पर खड़े एक ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़ा ट्रक सड़क किनारे गहरे खड्ढ में जाकर पलट गया। जबकि टक्कर मारने वाले ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

 केबिन में सवार सुघर सिंह (35), उसका भाई चुन्नू सिंह (30) और भतीजी रानी देवी (18) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुनैना (40) पत्नी अर्जुन सिंह, उसकी बेटी चित्ररेखा देवी (17), मोहित (8) पुत्र अर्जुन सिंह, विजय (28) उसकी पत्नी सतरूपा (25), बेटी रिशू (4), छोटू (9) पुत्र पहलवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे से हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया। हादसे की खबर लगते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। उधर, हाइवे पर हादसे के कारण करीब घंटेभर तक यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें