फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरगदवा में बवाल, छप्पर फूंका

Tue, 02 Feb 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। घर में खिड़की लगाने के दौरान बरगदवा के देवघट्टी में रविवार रात जमकर मारपीट हुई। विवाद के दौरान छह लोग घायल हुए हैं। आरोप है कि एक पक्ष ने छप्पर में आग लगा दी जिससे सारा सामान जल गया। दोनों पक्षों को पुलिस थाने लाकर पूछताछ की।
विज्ञापन


 देवघट्टी गांव के पंचायत भवन के दक्षिण गोपी सहानी छप्पर के घर में रहते हैं। वह घर के सामने इंदिरा आवास की रकम से मकान बनवा रहे हैं। पड़ोस के ज्ञान बहादुर चौधरी ने मकान में लगाई जा रही खिड़की (जंगले) को लेकर गोपी से आपत्ति जताई। कहासुनी के बाद रविवार देर रात मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट में छह लोग घायल हुए हैं। इसी बीच किसी ने गोपी के छप्पर में आग लगा दी। घर में रखा सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंची बरगदवं पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों पक्ष के लोगों थाने लाकर पूछताछ की। गोपी का आरोप है की विपक्षी ने परिवार के लोगों को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन


 गांव के लोग जब आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे तो परिवार के साथ छत से पथराव किया। जिससे लोग आग बुझा नहीं सके। ज्ञान बहादुर का कहना है की गोपी के पक्ष के लोगों ने झोपड़ी में आग लगाई है। इस संबंध में बरगदवा थानाध्यक्ष अनिल सिंह का कहना है सभी को थाने लाया गया है। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें