फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर, बाइकर्स की मौत

Thu, 06 Apr 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
पचफेड़वा टोले पर हुए हादसे के बाद रोते बिलखते परिवर वाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/घुघली। थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव के पचफेड़वा टोला के करीब ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार ममेेरे भाई शेषनाथ (12 वर्ष) और ममेरी बहन सोनी (15) को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मृतक परिवार वालों को सूचित किया। थोड़ी देर पुलिस भी पहुंच गई। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाने के ग्राम पचारे निवासी श्रवण प्रजापति पुत्र सीताराम प्रजापति (38) बाइक से अपने मामा के गांव हरपुरमहंत आया था। यहां से बुधवार को मामा के बच्चे शेषनाथ (12) और सोनी (15) को बाइक से अपने गांव पचारे ले जा रहा था। 

सुबह 10 बजे जखीरा चौराहे के निकट चौमुखा गांव के पचफेड़वा टोला के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ़्तार आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में बाइक सवार आ गया। श्रवण प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि शेषनाथ और सोनी को गंभीर चोट नहीं लगी।
विज्ञापन


घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के पिता सीताराम प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ रमाकर यादव ने बताया कि घटना स्थल से ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें