फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर लांछन से टूटी महिला ने जान दी

Tue, 08 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद घर पर लगी भीड़ - फोटो : हेमंत यादव
विज्ञापन
अड्डा बाजार में पड़ोसियों के ताने और अभद्र रवैये से टूटकर एक विवाहिता के जान देने का मामला सामने आया है। घर आए मेहमान के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए आसपास के लोगों ने महिला के साथ-साथ रिश्तेदार की भी पिटाई कर दी थी। सरेआम बेइज्जती और चरित्र पर लांछन से हताश हुई दो बच्चों की मां ने फंदा लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


घटना टेढ़ी गांव के टोला केवटलिया की है। रविवार को यहां के एक परिवार में मेहमान के तौर पर नेपाल से रिश्तेदार आया था। घर में उस वक्त दो बच्चों और ननद के साथ गृहस्वामिनी मौजूद थी। महिला के सास-ससुर रिश्तेदारी में नेपाल गए थे, जबकि उसका पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहता है। 

बताया जाता है कि रात में आसपास के कुछ लोग महिला के घर के बाहर जुटे और रिश्तेदार के साथ उसके अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महिला अपनी सफाई देने घर से बाहर आई तो उसे पीटना शुरू कर दिया। बचाने की कोशिश पर रिश्तेदार की भी पिटाई की। दबाव बढ़ने पर मेहमान पड़ोसियों को समझाकर नजदीकी गांव में किसी और रिश्तेदार के घर चला गया।
विज्ञापन


महिला की ननद ने बताया कि घटना के बाद घर का दरवाजा बंद करके भाभी दो साल के बेटे के साथ अपने कमरे में सोने चली गई, जबकि वह चार वर्षीय भतीजे के साथ दूसरे कमरे में लेट गई। सोमवार सुबह जागने पर भाभी अपने कमरे में फंदे से झूलती मिली। इस जानकारी पर जुटे आसपास के लोगों ने शव को फंदे से अलग किया और महिला के सास-ससुर को घटना की जानकारी दी।

महिला के ससुर ने पुलिस को बहू की संदिग्ध स्थितियों में मौत की तहरीर दी है। पुरंदरपुर के थानाध्यक्ष चंद्रेश यादव ने बताया कि पुलिस के पहुंचने तक शव को फंदे से अलग किया जा चुका था। मौत का कारण समझने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के पीछे की हकीकत जानने के लिए रिश्तेदार के तौर पर आए नेपाल के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें