फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्करों ने प्रदर्शन किया

Fri, 29 Jul 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर छह सूत्रीय मांगों को लेकर आशा संघ की जिलाध्यक्ष किरन गुप्ता के नेतृत्व में आशाओं ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पीजी कालेज से नारेबाजी करते कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और सभा शुरू कर दी। सभा के अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को 
विज्ञापन

दिया गया। 

धरने को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के अध्यक्ष भागवत सिंह ने कहा कि आशाओं की राज्य कर्मचारी घोषित किए जाने की मांग शासन स्तर पर पुरजोर ढंग से उठाई जाएगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से समय से इन आशा कर्मचारियों को लंबित समस्याओं पर विचार कर राज्य कर्मचारी घोषित कर दिया गया होता तो उन्हें धरना नहीं देना पड़ता। उन्होंने राज्य सरकार से आशा कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की। घनश्याम पांडेय ने कहा कि आशाओं की बहुत पुरानी मांग को पूरा न कर सरकार अन्याय कर रही है। 

आशा एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष किरन गुप्ता ने कहा कि आज के धरना प्रदर्शन में उपस्थित आशाओं ने एकजुटता दिखाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया है। शीघ्र मांगें पूरी नहीं की र्गइं तो एसोसिएशन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान मंजू वर्मा, साधना मिश्रा, सुशीला दुबे, कालिंदी पांडेय, पूजा, प्रभावती, मंजू, रीता तिवारी, ऊषा मिश्रा, जानकी देवी के अलावा तमाम आशा कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें