फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछित बदमाशों को गिरफ्तार करें 

Thu, 28 Jul 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एसपी भारत सिंह ने निचलौल में बैठक ली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निचलौल। एसपी भारत सिंह यादव ने बुधवार को थाना परिसर में सर्किल क्षेत्र के अर्दली रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने सर्किल क्षेत्र के लम्बित विवेचनाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन


एसपी ने क्रमवार सभी थानाध्यक्षों से लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र के वारंटी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। आबकारी एक्ट के तहत की गई बड़ी बरामदगी वाले मामलों में वांछित अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं में प्रगति पर संतोष जताया।

बताया कि बड़ी बरामदगी वाले आबकारी अधिनियम में निरुद्ध निचलौल व ठूठीबारी के एक-एक अभियुक्त के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के आस्था के केंद्र इटहिया शिव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था में डेढ़ सेक्शन पीएसी व सभी थानों से अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाए गए हैं। इस दौरान सीओ सुरेंद्र तिवारी, थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, सत्येंद्र पांडे, आरके वर्मा, ओपी चौहान, अजय कुमार सिंह, रवि प्रताप सिंह सेंगर, रामनयन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें