नगर के सक्सेना चौक पर कासगंज में हुए दंगे में मृतक चंदन को श्रद्धांजली देते छात्र नेता
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। कासंगज में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान भड़की हिंसा में युवक की मौत से नाराज छात्र नेताओं ने कैंडल मार्च निकलकर शोक जताया। साथ ही युवक की मौत के कसूरवारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
रविवार को जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के छात्र नेताओं ने देर शाम सक्सेना चौक कैंडल मार्च निकाला। हिंसा में मारे गए युवक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पूर्व उपाध्यक्ष आदित्य यादव ने कहा कि कासगंज में हुए दंगे में उपद्रवियों का कृत्य बेहद निंदनीय है।
उन्होंने मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के साथ ही उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर छात्र संघ के पूर्व संयुक्त मंत्री सुनील कन्नौजिया, आकाश गौर, श्याम कश्यप, कृष्णा कश्यप, धीरज पटेल, मुस्लिम रजा, हर्ष वर्मा, आकाश, गंगा सागर, आनंद, अमित, राजा खान, उमंग अग्रहरि, गंगेश पांडेय, नरेश, गोलू, बब्लू आदि मौजूद रहे।