रुद्रपुर। अटरिया रोड पर शराब के नशे में धुत दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। शनिवार देर शाम अटरिया रोड पर दो युवक शराब पी रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।
मामला बढ़ने पर दोनों ने अपने कुछ और दोस्तों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी के बीच लाठी डंडे चलने लगे। स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर क्षेत्र में गश्त कर रही चीता पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी वहां से भाग गए।