फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट चौराहा एक घंटेजाम किया

Wed, 07 Sep 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मियोंे को समझाते चौकी इंचार्ज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सिसवा बाजार। अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पांचवें दिन मंगलवार को कस्बे के स्टेट चौराहे पर पहुंच सड़क जाम कर दी। लगभग एक घंटे बाद पुलिस के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान चौराहे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करती ब्लॉक अध्यक्ष मंजू सिंह और नीलम पांडेय स्टेट चौराहे पर पहुंची और सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा या 18000 रुपये मानदेय की मांग की। कहा कि पूरे प्रदेश में कर्मचारियों को जून में अवकाश मिलना चाहिए और और सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन योजना का लाभ दिया जाना चाहिए।

साथ ही कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधा और निधन के बाद परिवार की किसी भी महिला को उसके स्थान पर नियुक्त किए जाने की मांग रखी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हौसला पोषण योजना के खाते को एकल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी मांगे जब तक पूरी नहीं होतीं, तब तक परियोजना कार्यालय के अधिकारी उन लोगों पर कार्य को लेकर किसी प्रकार का दबाव न बनाएं। अन्यथा हम सभी कर्मचारी संगठन के माध्यम से बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


अंत में उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कर्मचारियों से अपील की कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए वे एकजुटता बनाए रखें।  इस दौरान निर्मला देवी, वृजवंती सिंह, अनीता देवी, सुमन भारती, शकुंतला शर्मा, पूनम जायसवाल, सुगंता देवी, नीलम श्रीवास्तव, किरन शुक्ला, शब्बो निशा, प्रेमशीला, व्यंजन शुक्ला, विश्रावती सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें