नौतनवां में समस्याओं को लेकर धरना देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बरगदवां। नौतनवां विकास खण्ड के लोहिया समग्र गाव में चयनित बरगदवां में हो रहे आगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण में घटिया एवं दोयम दर्जे का ईट व बालू ठेकेदार के प्रयोग किये जाने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बरगदवां भारी संख्या में ग्रामीणों को साथ लेकर आगन बाड़ी केन्द्र पर विरोध प्रदर्शन किए।
ग्रामप्रधान प्रतिनिधि का कहना है कि घटिया सामग्री का प्रयोग होने पर उच्चाधिकारीयों को कई बार अवगत कराया गया लेकिन निर्माण कार्य में मानक के विपरीत ईंट तथा महाव नाले का बालू का प्रयोग किया जा रहा हैं। निर्माण कार्य में अनिमियता की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने विकास खण्ड के सीडीपीओ को भी जानकारी दी । लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी किसी भी उच्चाधिकारी ने मामले का संज्ञान नहीं लिया। इसी बात से आक्रोशित ग्रामीण राजेश, महातम विश्वकर्मा, प्रमोद नायक, जितेंद्र गिरि, नेवास अली, कन्हैया आदि मौजूद रहे।