फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार बन महिला से ठगे 16 हजार रुपये 

Fri, 13 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूूूराो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली में रिश्तेदार बताकर एक वृद्ध महिला से 16 हजार रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है। घुघली थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी हमीफ की पत्नी बृहस्पतिवार को 10 वर्षीय नाती के साथ स्थानीय  भारतीय स्टेट बैंक शाखा पहुंची। 
विज्ञापन


उन्होंने वहां 16 हजार रुपये निकाले और नाती के साथ घर के लिए चल दीं। एक युवक ने उन्हें रोक लिया और अपने को उनका रिश्तेदार बताया। वृद्धा ने बताया कि वह 16 हजार रुपये निकालने आई थी।
उसने कहा लाइए में गिन देता देता हूं और पैसा लेकर गिनने लगा। उसने बताया कि इसमें 500 रुपये कम हैं। आइए बैंक से पैसा दिला दूं। यह कह कर उसने रुपये लेकर उसने बैंक में प्रवेश किया और महिला अपने नाती के साथ े बाहर ही बैठ गई।
विज्ञापन

उसके बाद कथित रिश्तेदार बैंक से फिर बाहर नहीं निकला। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें