फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी के एएसआई पर पिटायी का आरोप

Mon, 27 Mar 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर गश्त करते एसएसबी के जवान - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
नौतनवां। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुआ बॉर्डर पर शनिवार की शाम चीनी और तेल लेकर नेपाल अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे एक युवक को रिश्वत नही देने पर एसएसबी के एक एएसआई ने डंडे और बूट से जमकर पिटाई कर दी। युवक को गंभीर चोटें आई हैं। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


तहरीर में खनुआ निवासी सुरेंद्र यादव का कहना है कि नेपाल में मौजूद उसके एक रिश्तेदार के यहां आठ अप्रैल को शादी है। शनिवार की शाम लगभग छह बजे खनुआ बॉर्डर से नेपाल में अपने एक रिश्तेदार के यहां पचास किलो चीनी और बारह लीटर सरसों का तेल लेकर जा रहा था।

तभी खनुआ बॉर्डर पर एसएसबी के एक एएसआई ने रोककर पैसे की मांग की। पैसे देने से मना किया तो एएसआई ने अपशब्दों का प्रयोग कर डंडे से बुरी तरह मारा पीटा और उसे जमीन पर पटककर अपनी बूट से गला दबा दिया। उसकी हालत काफी बिगड़ गई। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर कई ग्रामीण जुट गए। भीड़ को देखकर एएसआई एसएसबी कैंप में चला गया।
विज्ञापन


इसके बाद वह अपना सामान लेकर घर वापस आया। उसकी मांग है कि मामले की जांच कर एसएसबी के एएसआई के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं सोनौली चौकी प्रभारी राजप्रकाश सिंह का बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

मेजर को भी लगी है चोट: डिप्टी कमांडेंट
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुआ गांव में शनिवार की शाम एसएसबी मेजर ने  गांव के ही निवासी 24 वर्षीय सुरेंद्र यादव को डंडों से पीट दिया। पिटाई  इतनी बर्बरता से हुई कि युवक गंभीर रुप से घायल हो बेहोश हो गया। इस मामले में एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट दिलीप झा का कहना है कि पूरा मामला तस्करी का है।  तस्करी करने वाले ने मोटर साईकिल से मेरे मेजर को ठोकर मार दी। जिससे मेजर को चोट आई है।  इस पूरे मामले में जांच बैठा दी है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें