फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवाकर पीटा, मांगी रंगदारी

Mon, 27 Mar 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
Rupee
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से मोहल्ले के ही लोग दो लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। आरोपियों ने रुपये न देने पर युवक को अगवा कर पीटा और परिवार सहित हत्या की धमकी दी है। पीड़ित युवक ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ला सरायधारी निवासी उस्मान पुत्र मोहम्मद साबिर ने नगर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका कुछ समय पहले मोहल्ले के दो युवकों से विवाद हो गया था। हालांकि दोनों पक्षों में फैसला हो गया लेकिन नरसलघाट निवासी चार लोग तभी से रंजिशन मानते हुए उसके परिवार को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


आरोपी दो युवकों की हत्या करके हत्या के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। करीब 15 दिन पहले आरोपी उसे गाड़ी में डालकर सिकंदराबाद ले गए। वहां उन्होंने मारपीट कर धमकी दी कि यदि जल्द दो लाख रुपये नहीं दिए तो वह परिवार को खत्म कर देंगे।
विज्ञापन


इसके बाद 23 मार्च 2017 की रात करीब आठ बजे आरोपी हथियारों के बल पर उठाकर काली नदी की तरफ जंगल में ले गए। उन्होंने मारपीट की और गले में रस्सी का फंदा डाल दिया। एक बार फिर आरोपियों ने दो लाख रुपये की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें