महराजगंज। जिले के समस्त शिक्षक संघों ने पुरानी पेंशन योजना के बहाली के लिए संगठन द्वारा लखनऊ में किए गए धरना प्रदर्श में पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज में मृतक शिक्षक रामअशीष के प्रति शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्वाजंलि दी। सभी लोगों ने कहा कि पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा, एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी तथा मृत शिक्षक के बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाए।
अगर सरकार ने पीड़ित परिवार को ये लाभ तत्काल उपलब्ध नहीं कराए तो संगठन आन्दोलन करने को बाध्य हो जायेगा। उन्होने साथ ही साथ पुरानी पेंशन योजना को भी बहाल करने की मांग किया है। संगठन के तरफ से शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन देने और सदर बीआरसी में कैण्डिल जलाकर श्रद्धांजलि देने का भी निर्णय लिया है।
बैठक में अनुसूचित जाति जनजाति के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश गौतम, जिला मंत्री मदन गोपाल, राजेश धारिया, अरूण कुमार, ध्रुवनारायण, प्रेमचंद, मुकेश, उमेश गुप्ता, पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष वरूण पटेल, जिला संगठन मंत्री जितेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री बैजनाथ यादव, जिला कोषाध्यक्ष राजू वर्मा, आल टीचर्स इम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन के जिला संरक्षक अनिल कुमार, जिला संरक्षक श्रवण कुमार, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक संजय मिश्र, संयोजक शैलेश शर्मा, वीरेन्द्र यादव, बलराम निगम, दिलीप विश्वकर्मा, नीरज राय, सौरभ पाण्डेय, अखिलेश राकेश तिवारी, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा.गिरीन्द्रनाथ मिश्र, जिला महामंत्री गोपाल पासवान, उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी, महामंत्री उपेन्द्र पाण्डेय मौजूद रहे। महराजगंज इंटर कालेज महराजगंज में समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शोक सभा किया गया।
जिला मंत्री आदित्यनाथ शुक्ला ने बताया की लखनऊ में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना देने गये शिक्षक को लाठीचार्ज के दौरान पुलिस की लाठी से उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। शोक सभा के दौरान राजेश कुमार, गारेखनाथ भारती, आदित्यप्रताप सिंह, विनय गुप्ता, बैजनाथ पटेल, कुमारी श्यामा, सानन्दन पटेल, निखिलेश सिंह, उषा देवी, मनोज सहित तमाम लोग मौजूद रहे। उसी के क्रम में जीएसवीएस इंटर कालेज में प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित किया गया। इस दौरान कामाख्या प्रसाद जायसवाल, डाक्टर नवीन श्रीवास्तव, सभाजीत, राजेश कुमार, अखिलेश्वर राव, श्रीराम सिंह, अजय कुमार, अमरेन्द्र कुमार शर्मा , अमर सिंह अादि मौजूद रहे।
फरेंद्रा प्रतिनिधि के अनुसार, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की मांग को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर लाठी चार्ज से एक शिक्षक की मौत व कई अन्य घायल होने की सूचना पर फरेंदा क्षेत्र के शिक्षकों ने कड़ा विरोध जताया। विद्यालयों में पठन-पठन ठप कर दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर मृतक शिक्षक के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता व पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की मांग की।
सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज आनंदनगर में शोक सभा आयोजित कर शिक्षक रामाशीष सिंह के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार को अहेतुक सहायता दिलाने की मांग की। इस दौरान वरूण कुमार राय, रामकृष्ण त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार पांडेय, सुनील चौधरी, ओमप्रकाश प्रसाद, आनंद प्रकाश पाठक, नितेश सिंह, ओंकार प्रसाद आदि रहे। मोती राम दिवेदी जनता इंटर कालेज आनंदनगर के शिक्षकों ने प्रधानाचार्य योगेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि रामाशीष सिंह की मौत से सभी शिक्षक आक्रोशित व उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करते हुए मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग की।
माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के शिक्षकों ने हरिनरायण सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर घटना की निंदा की और मृतक के परिजनों को सहायता दिलाने की मांग करते हुए निर्णय लिया कि 9 दिसबंर को जिले के सभी स्कूल बंद रखे जाएंगे। बैठक में प्रदेशीय मंत्री परम हंसराय,जिलामंत्री कृष्ण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय गोपलापुर में शिक्षकों की बैठक हुई। अध्यक्षता करते भीमसेन गौतम ने कहा कि सरकार शिक्षकों की आवाज को लाठी के बल पर दबाना चाह रही है। इसे शिक्षक कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। लाठी चार्ज से शिक्षक समाज के वजूद व स्वाभिमान पर बड़ा हमला है। इसकी जांच करा कर दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सुशील कुमार शाही, डा कैलाशनाथ मौर्या, युवराज कुमार, प्रद्युम्न सिंह, शैलेश पांडेय, रामप्रयाग वर्मा, राजकुमार, रामकिशोर, नूर आलम आदि मौजूद रहे।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार दिवंगत शिक्षक राम आशीष सिंह के परिजनों को 50 लाख की अहेतुक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया। राजा रत्नसेन इंटर कालेज व राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कालेज के शिक्षकों ने राम आशीष सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आक्रोशित शिक्षकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते तहसील पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया। इस दौरान राजेश कुमार, विजय कुमार, संजय राय, जय प्रकाश पांडेय, अजय जायसवाल, प्रेबहादुर सिंह, उदय राज यादव, रामप्रीत चौधरी, संतोष सिंह, विजयकांत पाल, सतीश मिश्रा व सदानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
रतनपुर प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार को विशंभर नाथ जनता इंटर कालेज रतनपुर में माध्यमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष प्रभात पांडेय ने शोक सभा आयोजित की। पुरानी पेंशन बहाली की रैली में पुलिस के लाठीचार्ज में कुशीनगर के शिक्षक की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई और सरकार के इस कृत्य की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस घटना का जवाब देना होगा। नहीं तो जनता 2017 के चुनाव में जवाब देगी। शोक सभा में प्रधानाचार्य हीरालाल सहनी, राजू प्रसाद, जैमंगल पांडेय, देवेंद्र नाथ शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
बरगदवां प्रतिनिधि के अनुसार, मुंदर प्रसाद इंटर कालेज के शिक्षकों ने प्रवक्ता जेपी यादव की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। पुलिस की लाठी से शिक्षक डा. रामाशीष सिंह की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन रखकर एनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान शिक्षकों ने पठन-पाठन ठप रखा।शोक सभा में मुख्य रुप से जयप्रकाश शुक्ल, सतीश पासवान, धीरज त्रिपाठी, जगदीश यादव, कृष्ण कुमार शुक्ल, अजीत यादव गोविंद वर्मा, श्रवण कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।