फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज-निचलौल मार्ग जाम किया

Wed, 27 Jul 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के अभद्र व्यवहार से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिठौरा। ग्राम प्रधान की अमर्यादित टिप्पणी से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ग्राम प्रधान के विरोध में मंगलवार को मिठौरा ब्लाक गेट के सामने महराजगंज निचलौल मार्ग जाम कर दिया। वे ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। ग्राम प्रधान को बर्खास्त करने की मांग पर अड़ गई थीं। करीब दो घंटे बाद बीडीओ के इस आश्वासन के बाद कि ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की जाएगी तो जाम समाप्त किया। चक्का जाम से दोनों तरह आवागमन बाधित हो गया। 
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मिठौरा ब्लाक में बैठक व प्रशिक्षण चल रहा था। बैठक के कुछ देर बाद करीब दो बजे ग्राम सभा कस्मरियां के ग्राम प्रधान अशोक पटेल जो ग्राम प्रधान संघ के जिला पदाधिकरी भी हैं ने कहा कि 3200 रुपये मानदेय पाने वाली कार्यकर्ता तीन हजार की साड़ी कहां से लाकर पहनती हैं। यह बात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरी। बैठक समाप्त होने के बाद वे एक जुट होकर मिठौरा ब्लाक के सामने निचलौल महराजगंज मार्ग जाम कर दिया और ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं।

वे ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की मांग कर रही थीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्राम प्रधान को सामने बुुलाकर सार्वजनिक माफी मांगने, खाता सीज करने और बर्खास्त करने की मांग पर अड़ गई थीं। करीब दो घंटे बाद मिठौरा बीडीओ विवेकानंद मिश्र, सीडीपीओ निर्भय सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि ग्राम प्रधान के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने तेवर ढीले कर जाम समाप्त कर दिया। सड़क के दौरान दोनों तरफ से आवागमन बाधित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें