कच्ची शराब के साथ पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : amar ujala
फरेंदा। लोकसभा चुनाव में खलन न पड़े, इसके लिए पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान के निर्देश पर रविवार को फरेंदा क्षेत्र के भारीवैसी नर्सरी में कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इसमें भारी मात्रा में शराब व लहन बरामद करते हुए भठ्ठी भी तोड़ी गई। पुलिस ने चार धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भारीवैसी नर्सरी में पुलिस टीम ने छापेमारी की। वहां से अवधेश, मनीष, मुन्ना,व सदानंद के पास से आठ गैलेन में 80 लीटर शराब बरामद करते हुए चारों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से शराब की चार भट्ठियां तोड़ते हुए 10 क्विंटल लहन भी नष्ट किया गया। इस दौरान चौकी इंचार्ज आरकेश सिंह विशेन, उपनिरीक्षक अशोक सिंह, प्रभावती राय, रंजना गौड़, शिवकृपा शुक्ल व अरुण यादव आदि मौजूद रहे।