सोनीपत के युवकों की हत्या में हो सकते हैं आठ हत्यारोपी शामिल
खतौली। सोनीपत के तिहरे हत्याकांड में आठ हत्याभियुक्तों काशामिल होना माना जा रहा है। हालांकि पुलिस के हत्यारोपियों के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि तीनों युवकों की हत्या करने के लिए पहले से ही साजिश रची गई होगी। सोनीपत के युवकों की हत्या करने में जिला मुजफ्फरनगर के बदमाशों के शामिल होने का भी अंदेशा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवकों की हत्या करके शवों को ठिकाने लगाने के लिए जिला मुजफ्फरनगर का ही स्थान चुना गया। इसलिए माना जा रहा है कि मुजफ्फरनगर के बदमाश भी हत्या में शामिल हो सकते हैं। क्राइम ब्रांच व पुलिस ने मुजफ्फरनगर क्षेत्र में कई स्थानों पर दबिश भी दी है।