फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बड़े बकाएदारों की अचल संपत्ति हुई कुर्क

Wed, 25 Apr 2018 12:44 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
दो बड़े बकाएदारों की अचल संपत्ति हुई कुर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील प्रशासन ने मंगलवार को दो बकाएदारों की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। संबंधित भूमि पर लाल झंडी लगाकर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर देवेश गुप्ता के निर्देश पर सदर तहसीलदार राजेश जायसवाल तथा नायब तहसीलदार सुनील कुमार संग्रह अमीनों के साथ राजस्व वसूली के लिए क्षेत्र में निकले तो वे सबसे पहले नगर पालिका परिषद महराजगंज की 39 लाख की बकाएदार जड़ावती के घर पहुंच गए। 

तहसीलदार ने बकाया रकम न जमा करने पर उनकी अचल संपत्ति कुर्क कर लाल झंडी लगवा दी। जड़ावती ने नगर पालिका स्टैंड का ठेका लिया था और पालिका का 39 लाख रुपये उन्होंने जमा नहीं किया। इस पर आरसी जारी हुई। जिस पर प्रशासन की तरफ से यह कार्रवाई की गई।इसी क्रम में टीम ने पिपरा कल्याण निवासी रवींद्र पटेल के यहां जाकर इलाहाबाद बैंक से लिए गए 27 लाख ऋण का भुगतान करने को कहा। रकम जमा न करने पर उनकी अचल संपत्ति कुर्क कर लाल झंडी लगवा दी गई। बैंक की तरफ से आरसी जारी किए जाने पर तहसील प्रशासन ने यह कार्रवाई की। सदर तहसीलदार राजेश जायसवाल ने कहा कि  राजस्व वसूली को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। यहां तक कि वसूली के लिए टॉस्क फोर्स गठित कर दी गई है। जिसका नेतृत्व नायब तहसीलदार सुनील कुमार व संग्रह अमीन वीरेंद्र सिंह, रामचयन, विजय कुमार, मनोज कुमार, राजधारी, ओमप्रकाश, अभिषेक कर रहे हैं। यह टीम प्रतिदिन सुबह सात बजे से बकाया वसूली के लिए निकलेगी। राजस्व वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें