फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मित्र के माध्यम से गुर्गो को पहुंचवाता था रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मुगलसराय। इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन में ट्रांसपोर्टर के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में पकड़े गए बदमाशों से देवरिया जेल में बंद अजय यादव से बातचीत के रिकार्ड को भी पुलिस ने स्वीकार किया है। सूत्रों की मानें तो पकड़े गए बदमाशों को काम कराने के एवज में बदमाश अजय अपनी एक महिला मित्र माध्यम से धन मुहैया कराता था। जेल में बंद बदमाश एंड्रायड फोन से अपने करीबियों के संपर्क में रहता था। पकड़े गए बदमाशों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह की पूछताछ में बताया था कि अजय कि कहने पर डेढ़ करोड़ की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन

जिले के इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रांसपोर्टर कार्यालय पर फाररिंग में पकड़े गए बदमाशों को देवरिया जेल में बंद अजय यादव के आपरेट करने की बात सामने आई है। वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर कलेक्ट्री फार्म हाउस के पास रहने वाले बदमाश अजय यादव पर पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में चोरी, लूट, डकैती और हत्या का प्रयास एवं रंगदारी के कई मामले दर्ज है। जरायम की दुनिया में कदम रखने के बाद वह अपना नेटवर्क देवरिया जेल से संचालित कर रहा है। पिछले दिनों इंडस्ट्रियल एरिया में दिलीप यादव ट्रांसपोर्टर के कार्यालय में फायरिंग के मामले में सोमवार को पकड़े गए बदमाश देवराज मार्या, अभय कुमार मौर्या व सूरज सोनकर से पुलिसिया पूछताछ में सामने आई थी। सूत्रों की माने तों अजय अपनी एक महिला मित्र के माध्यम से अपने गुर्गो तक रुपये पहुंचवाता था। यह रुपये किसी के माध्यम से पहले महिला के खाते में पहुंचते है इसके बाद अजय जेल में बैठे ही ह्वाटसएप के जरिए महिला को यह जानकारी देता है कि किसको कितने रुपये देने है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें