दो बाइक की टक्कर में एक युवक की जान गई
- फोटो : अमर उजाला
कोठीभार(महराजगंज)। लोहेपार में बुधवार को दिन में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से बहन से मिलने जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
कुशीनगर जिले के थाना खड्ड़ा के बंजारीपट्टी बाजार बरवां रतनपुर निवासी 18 वर्षीय वसीम बुधवार को दिन में बहन के घर जा रहा था। करीब दो बजे कोठीभार क्षेत्र के लोहेपार के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। सड़क पर गिरने से वसीम के सिर में गंभीर चोटे आई। लोगों के अनुसार दूसरे बाइक पर सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिसवां चौकी प्रभारी महेंद्र यादव ने घायल युवक को पीएचसी केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पिता रहमतुल्लाह ने बताया कि वसीम दोपहर में बहन से मिलने गया था। मां कामरुन्निशा बेटे के शव को देखकर बेहोश हो गई