फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत

Thu, 02 May 2019 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौत होने पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोठीभार। लोहेपार में बुधवार को दिन में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से बहन से मिलने जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले के थाना खड्ड़ा के बंजारीपट्टी बाजार बरवां रतनपुर निवासी 18 वर्षीय वसीम बुधवार को दिन में बहन के घर जा रहा था। करीब दो बजे कोठीभार क्षेत्र के लोहेपार के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। सड़क पर गिरने से वसीम के सिर में गंभीर चोटे आई। लोगों के अनुसार दूसरे बाइक पर सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिसवां चौकी प्रभारी महेंद्र यादव ने घायल युवक को पीएचसी केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पिता रहमतुल्लाह ने बताया कि वसीम दोपहर में बहन से मिलने निचलौल के अमहवां जा रहा था। युवक की मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया। मां कामरुन्निशा बेटे के शव को देखकर बेहोश हो गईं। इस संबंध में एसओ सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें