फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर शव को जंगल में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर शव जंगल में फेंका
विज्ञापन

हत्यारोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
नवलपरासी(नेपाल)। नवलपरासी पश्चिम में पति ने ही पत्नी की किसी अन्य से संबंध होने की शक होने पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे नेपाल प्रहरी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति को पूछताछ के लिए पुलिस कार्यालय ले आई। जहां पति ने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की। नवलपरासी प्रहरी ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय नवलपरासी की तरफ से दी गई। कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार नवलपरासी के बर्दघाट नगरपालिका 4 लक्ष्मीनगर निवासी सुनील चौधरी ने अपनी पत्नी कमला चौधरी (22) की इस शक के आधार पर हत्या कर दी कि उसका संबंध किसी अन्य व्यक्ति से है। पूछताछ में सुनील ने बताया कि वह पास के जंगल में घूमने के बहाने पत्नी को साथ लेकर गया था। वहां वापस आने उसने यह प्रचारित किया कि उसकी पत्नी गायब हो गई है। इसकी सूचना विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित कराई गई। जिला प्रहरी कार्यालय नवलपरासी में भी इसकी सूचना दी गई। 14 दिनों तक उसकी खोजबीन जारी रखी गई। इस बीच पता चला कि एक महिला को घास काटते समय एक सड़ा गला शव दिखा। जिसकी सूचना उसने गांव वालों को दी। गांव वालों ने इसकी सूचना जिला प्रहरी कार्यालय को दी। मौके पर पहुंचे प्रहरी ने उसकी पहचान कराने की कोशिश की। उसकी पहचान गायब हुई कमला चौधरी के रूप में की गई। शव को प्रहरी ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला प्रहरी पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें