फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब पीने से भठ्ठा मजदूर की मौत

Mon, 11 Feb 2019 11:07 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
मृतक ओम प्रकाश के बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परतावल। कुशीनगर जिले के बाद अब महराजगंज में भी कच्ची शराब पीने से एक भठ्ठा मजदूर की मौत हो गई। बात आगे तक न पहुंचे, इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को भी घटना की जानकारी नहीं दी गई है। मृतक के परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

श्यामदेउरवा क्षेत्र के ग्राम लखिमा दलित बस्ती के रहने वाले ओमप्रकाश गोरखपुर जिले के ग्राम हड़खोडा के पास एक ईंट-भट्टे पर ईंट पाथने का काम करता था। लोगों के मुताबिक रविवार रात ईंट-भठ्ठे पर अधिक मात्रा में कच्ची शराब पीने से ओमप्रकाश की हालत खराब हो गई। उसके साथ काम करने वाले साथी इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। इस बीच ओमप्रकाश की मौत हो गई। सोमवार सुबह शव को लखिमा भेज दिया गया। घर पर शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक ओमप्रकाश की पत्नी विंदा देवी पति का शव देखकर बेहोश हो गई। ओमप्रकाश की दो बेटी रिकी, गुड़िया और दो बेटे शिब्बलु और हैपी हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर श्यामदेउरवां ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर तहरीर मिलती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बिटिया की शादी करने का सपना रह गया अधूरा
परतावल। श्यामदेउरवां क्षेत्र के ग्राम लखिमा निवासी ओमप्रकाश पहले परिवार का जीवन यापन करने के लिए गोरखपुर में रिक्शा चलाता था। इसी बीच दो महीने पहले अपनी बड़ी लड़की रिंकी की शादी तय कर दिया था। अब शादी का तिथि निर्धारित करना था। बेटी की शादी के लिए ओमप्रकाश को पैसे की जरूरत थी। इसलिए बेटी की शादी तय करने के बाद रिक्शा चलाना छोड़कर गोरखपुर जिले के ही बासगांव क्षेत्र के एक ईंट-भठ्ठे पर ईंट पाथने का काम शरू किया था। मिलनसार होने के कारण वह वहां पर भी सबका प्रिय था। लोग यही कह रहे थे कि बेटी की डोली उठने के पहले ही पिता की अर्थी उठ गई। सभी मृतक परिजनों को ढाढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें