फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में तीन महिलाओं की चोटी कटने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/सिसवा/खुशहालनगर। जिले में चोटी कटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को जंगल दुदही उर्फ चेहरी, सिसवा क्षेत्र के पकड़ी भारत खंड व घुघली क्षेत्र के कोटवां की तीन महिलाओं की चोटियां कटने की घटनाएं सामने आते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कुशीनगर जिले की चोटी कटी एक महिला को पीएचसी घुघली लाया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम जंगल दुदही उर्फ चेहरी निवासी मकलू की पत्नी सुखना देवी बुधवार की रात परिवार वालों के साथ भोजन कर सोने चली गईं। रात करीब ढाई बजे सुखना देवी के सिर में तेज दर्द शुरू हुआ। इसके बाद सिर हल्का महसूस हुआ तो वह बिस्तर पर बैठ गईं। बैठते ही उनकी चोटी बिस्तर पर गिर गई। वह चिल्लाने लगीं। आवाज सुन कर उनके पति मकलू जाग गए और परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। तब तक सुखना देवी बेहोश हो चुकी थीं। उनके चेहरे पर पानी छिड़ककर होश में लाया गया। सुबह होते ही घटना की जानकारी गांव में फैल गई। सुखना देवी को देखने के लिए उनके घर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस घटना से पूरा गांव डरा हुआ है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे सिसवा क्षेत्र में कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ी भारत खंड निवासी महेश भारती की 40 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी भोजन कर रही थीं। उनका सिर कुछ हल्का महसूस हुआ और चक्कर आने लगा। उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो उनकी चोटी कटकर जमीन पर गिरी थी। सावित्री की जोर चीख निकली और वह बेहोश हो गई। पत्नी की चिल्लाने की आवाज सुनकर पति महेश पहुंचे। इसके बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। महेश ने तुरंत 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस बुलाया और पत्नी को लेकर सिसवा पीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद सावित्री को घर भेज दिया। गांव में दूसरी घटना होने से महिलाओं व लड़कियों में खौफ बना हुआ है।
विज्ञापन

तीसरी घटना घुघली थाना क्षेत्र के कोटवा निवासी प्रियंका (35) गुरुवार सुबह पांच बजे घर में झाड़ू लगा रही थी। झाड़ू लगा कर जब पीछे हटी तो चोटी कटी देख वह बेहोश हो गई। घर के लोग एंबुलेंस से पीएचसी घुघली ले गए। उसका इलाज चल रहा था। दूसरी घटना घुघली से सटे कुशीनगर जिले के मढ़ार गांव की है। यहां की गुलाबी (55) घर के बरामदे में सोई थी। आधी रात में घर में कुछ आवाज सुनकर जगी तो देखा कि उनकी चोटी कटी हुई थी। वह बेहोश हो गई। घर के लोग उसे पीएचसी घुघली ले गए। इलाज के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। पीएचसी के डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया कि चोटी कटने कर बेहोश दो लोग आये थे जिनका इलाज के बाद उनको ठीक होने पर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें