फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का युवाओं ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांगी बाजार। श्रीनगर में शहीद साहब शुक्ला को श्रद्धांजलि देने के लिए मुजुरी बाजार में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। साथ ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंक गुस्से का इजहार किया गया। भारत माता की जय की गूंज से वातावरण गुंजायमान हो उठा। युवाओं ने सतगुर नहर से मुजुरी बाजार के मुख्य चौक से पूूरे गांव का भ्रमण किया। आक्रोशित युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष मटरू दुबे ने कहा कि भारत आजादी के समय से ही वीरों की धरती रही है। देश को आजाद कराने से लेकर देश की रक्षा करने तक जवानों ने अपनी कुर्बानी दी है। शहीद साहब शुक्ला की शहादत बेकार नहीं जाएगी। भारत को चाहिए कि आतंकवाद के खिलाफ मुुंहतोड़ जवाब दे। इस दौरान ओम प्रकाश सिंह, दिनेश तिवारी, मुखिया राजेश कुमार दांगी, रामलखन दांगी, कपिल कुमार, मनोज कुमार कुशवाहा, शिवशंकर दांगी, अनिल जायसवाल, रिंकू, पन्ने लाल यादव, राजन, लखन, राजेंद्र सिंह, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें