फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मर्डर की सूचना देने वाला आरोपी किशोरी के अपहरण में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़िहान। पुलिस को डबल मर्डर की फर्जी सूचना देने वाले आरोपी को पुलिस ने किशोरी का अपहरण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए मंगलवार को जेल भेज दिया है। वहीं अपहरण की गई किशोरी को बरामद कर मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि 25 जून रविवार को मड़िहान के एक गांव निवासी एक व्यक्ति को सूचना मिली कि उसकी 16 वर्षीया किशोरी को एक युवक अपहण कर क्षेत्र के विशुनपुर गांव ले गया है। मामले की जानकारी होने पर लड़की का पिता अपनी बेटी वहां लेने पहुंचा तो पाया कि उसके दामाद इंद्रकुमार ने ही उसकी छोटी बेटी का अपहरण किया है। यह देखते ही वह हैरान हो गया। अपनी बेटी को घर ले जाने लगा तो इंद्र कुमार अपने ससुर से उलझ गया। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी बीच इंद्र कुमार ने मड़िहान पुलिस को फोन कर गांव में डबल मर्डर होने की सूचना दे दी थी। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। घटना के बाद किशोरी के पिता ने पुत्री का अपहरण करने के आरोप लगाते हुए दामाद के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इंद्र कुमार निवासी विशुनपुर के खिलाफ अपहरण समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें