फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैत्री बस से वसूली को लेकर यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैत्री बस से वसूली पर यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

दिल्ली से काठमांडू तक चलती है, नेपाल कस्टम विभाग ने रोका था
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। दिल्ली से काठमांडू चलने वाली भारत-नेपाल मैत्री बस से नेपाल भंसार कार्यालय में वसूली करने पर यात्रियों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंचे नेपाल कस्टम अधिकारियों ने यात्रियों को समझा बुझाकर काठमांडू के लिए रवाना किया।
यात्रियों का आरोप है कि नेपाल कस्टम गेट के कर्मचारी पांच सौ रुपये के लिए बस को रोक लिया था। मंगलवार सुबह सात बजे दिल्ली-काठमांडू चलने वाली भारत-नेपाल मैत्री बस सोनौली सीमा औपचारिक कार्रवाई के बाद नेपाल भंसार कार्यालय पहुंची। वहां मुख्य गेट पर भंसार कराने के दौरान बस चालक और भंसार कर्मियों में पांच सौ रुपये के लिए बस को करीब दो घंटे रोक दिया। इस पर बस के यात्री नीचे उतर गए और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे कस्टम अधिकारियों ने यात्रियों को समझा-बुझाकर बस को रवाना किया। कस्टम अधीक्षक ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। जरूरी कार्रवाई पूरी करने में देरी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसूली का वीडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे रूपनदेही जिले के भैरहवा भंसार कार्यालय में कुछ कर्मचारी दिल्ली-काठमांडू चलने वाली बस को रोक दिया था। इसका वीडियो वायरल होने पर राजस्व अनुसंधान विभाग रूपनदेही ने भंसार कार्यालय पर जांच की। संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की। मंगलवार दोपहर रूपनदेही जिले के जिलाधिकारी के निर्देश पर भैरहवा भंसार कार्यालय पर अनुसंधान विभाग के अधिकारी जांच करने पहुंचे। राजस्व और भंसार से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान अनुसंधान विभाग के अधिकारियों ने मुख्य मार्ग पर गेट से भारत से नेपाल जा रहे यात्रियों से वसूली के संबंध में जानकारी जुटाई। सुबह मैत्री बस को रोके जाने के संबंध में पूछताछ की। बताया जा रहा है कि वीडियो में कुछ लोग बस को रोके जाने के संबंध में पांच सौ रुपये की बात कर रहे हैं। भैरहवा कस्टम चीफ कमल प्रसाद भटराई ने बताया कि यह रूटीन जांच है। समय-समय पर अनुसंधान विभाग राजस्व भंसार संबंधित जांच करती रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें