फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक व एक अन्य पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्राली से दुर्गा प्रतिमा लेकर मंगलवार की रात गांव आ रहे थेे। रास्ते में पीछे से आ रहे ट्रक से पास लेने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें ट्रक चालक ने फोन कर अपने सहयोगियों को बुला लिया। सहयोगियों ने ट्रैक्टर चालक व उस पर बैठे एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल ट्रैक्टर चालक की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बैठवलिया गांव के अमरजीत कुशवाहा अपने गांव के सहयोगियों के साथ दुर्गा प्रतिमा निचलौल से लेकर आ रहे थे। लेदी फार्म तक पहुंचने पर पीछे से ट्रक लेकर चालक जैनुल्लाह आ गया और पास मांगने लग।ा पास न मिलने पर ढेसो पुल के पास वाहन रोक कर अपने गांव के कुछ लोगों को बुलाकर मारपीट करने लगा। मारपीट में बैठवलिया निवासी अमरजीत (40) व पुल्लू (20) चाकू लगने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल मे भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। ट्रैक्टर चालक अमरजीत की तहरीर के आधार पर ट्रक चालक जैनुल्लाह व उसके पुत्र सहरून आलम तथा दो अज्ञात सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें