फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रकम हड़पने में छह गिरफ्तार

Mon, 19 Sep 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रेस वार्ता के दौरान एसपी के सामने लाए गए आरोपी और गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। बीसीसीएस व्रिलिएंट क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के नाम पर खाता खोलकर एक करोड़ से अधिक रुपये हड़पने के मामले में छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उन्हें एसपी के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन


एसपी भारत सिंह ने बताया कि चार दिन पहले चौक बाजार निवासी रामभरोस उनसे मिला और बताया कि वह घर जा रहा तब अरनहवा मोड़ के पास पहले से घात लगा कर बैठे राजू पाल व देवेन्द्र पाल निवासी पडऱी खुर्द थाना चौक ने उसकी मोटर साइकिल व नौ हजार रुपये लूट लिए। 

उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना चौक पर सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी। मामले में एसओ चौक को आदेश दिया गया। थानाध्यक्ष चौक उक्त प्रकरण का गहनतापूर्वक जांच करने पर पाया कि उक्त रामभरोस प्रजापति बीसीसीएस व्रिलिएंट क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी लिमिटेड में बतौर एजेंट का काम करता है। इस कार्य के लिए अपनी पत्नी बलवंती देवी तथा अपने साथियों रामरूप चौधरी, लालबहादुर, राहुल, खुशहाल पटेल, राममिलन निवासी थाना चौक के माध्यम से थाना चौक क्षेत्रा अंतर्गत राजू पाल निवासी कोउरी, गब्बर सिंह, मनोज वर्मा, संतोष कुमार आदि से प्रतिदिन 50 रुपए से 100 रुपए तक जमा करने की बात कही।
विज्ञापन


महीने में 3000 रुपये के हिसाब से 60 महीने में 1,80,000 रुपए जमा करने पर 2,70,000 रुपए दिया जाने का लालच दिया था। इस प्रकार से रामभरोस प्रजापति लोगों को इस प्रकार का प्रलोभन देकर कई लोगों से काफी रुपया अर्जी व कूटरचित तरीके से कागजात तैयार कर गबन कर लिया गया है। राम भरोस के प्रार्थना पत्र में जिस राजूपाल व देवेन्द्र पाल के ऊपर 9000 रुपये व मोटर साइकिल लूट का आरोप था।

जांच में पाया गया कि रामभरोस ने भी धोखाधड़ी करके 36,000 रुपये का गबन किया है। राजूपाल के पैसे मांगने पर रामभरोस ने फर्जी लूट की घटना का प्रार्थना पत्र दिया था। रामभरोस ने लोगों से लिए गए पैसे को गबन करने के उद्देश्य से फर्जी कहानी रची। जांचोपरांत राजू पाल निवासी पडऱी खुर्द थाना चौक की लिखित तहरीर पर रामभरोस प्रजापति समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। एसपी ने बताया कि अभियुक्तों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें