फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कार्यकताओं के साथ छह मालवाहक ट्रकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व सांसद ने छह ट्रकों को पकड़ा
करीब 45 मिनट बाद पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाल जाने वाले ट्रकों की कतार व्यवस्थित होने के पुलिस के दावे को पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश ने बुधवार को सुबह करीब नौ बजे आइना दिखाया। कार्यकर्ताओं के साथ नौतनवां थाना क्षेत्र के बनैलिया मंदिर बाईपास पर आए पूर्व सांसद ने कतार से निकल कर आ रहे छह ट्रकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि ट्रकों को पकड़ने व उन्हें पुलिस के हवाले करने में करीब 45 मिनट लगे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने जब कतार से निकलकर आने वाले ट्रकों को पकड़ने का सिलसिला शुरू किया तो मौके पर कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। पूर्व सांसद ने पहले नौतनवां इंस्पेक्टर को फोन किया। फोन करने के आधे घंटे इंतजार के बाद भी कोई जिम्मेदार पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। तो पूर्व सांसद ने अपर पुलिस अधीक्षक को फोन किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में तत्परता दिखाई तो थाने से केवल होमगार्ड, सिपाही मौके पर पहुंचे और ट्रकों को अपने कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर नौतनवां बिहागड़ सिंह का कहना है कि कतार तोड़कर जाने वाले छह ट्रकों को सीज कर दिया गया है। प्रयास किया जाएगा कि ट्रक कतार में ही नेपाल सीमा तक पहुंचें। इसकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें